फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी तय होने के बाद प्रेमी ने युवती को दी जहर की पुड़िया, खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बीती 23 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर गांव निवासी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक आए दिन युवती को छेड़ता था और फोन करता था। मृतका की शादी शाहजहांपुर से तय हो चुकी थी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती (18) की शादी बीती मई में शाहजहांपुर निवासी युवक से तय हुई थी। जनवरी में शादी होनी थी। पिता का कहना है कि युवती की नजदीकियां गांव निवासी नवनीत से होने की बात उन्हें बीती 23 जुलाई को पता चली थी। आरोप है कि 24 जुलाई की शाम युवती खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान नवनीत वहां गया और जहरीले पदार्थ की पुड़िया रखकर आ गया। पिता का दावा है कि युवती ने गन्ने के खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया और इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
इलाज के लिए शाहजहांपुर और फिर बरेली ले गए। बरेली में सोमवार को चिकित्सक ने घर ले जाने की सलाह दी और सुधार होने की उम्मीद न होने की बात कही। इस पर परिजन युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां आधीरात के बाद उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर युवती के पिता ने शाहाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि आत्महत्या के लिए नवनीत ने ही उकसाया है। अतिरिक्त निरीक्षक देवेंद्र गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें