फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टक्कर के बाद बाइक वृद्धा पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बाइक उछलकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही वृद्धा पर जा गिरी। घटना में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि वेल्डिंग मिस्त्री घायल है। घायल को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के सरॉय राघौ निवासी राम दुलारी (60) बुधवार की शाम हरपालपुर कस्बे में अपनी बहन कुसुम के यहां होली मिलने आई थीं। देर शाम पति मोहन के साथ वह घर जाने के लिए उन्नाव कटरा मार्ग पर कटियारी डिग्री कॉलेज के पास बस का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान बांसी निवासी वेल्डिंग मिस्त्री राजू (22) हरपालपुर से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच वाहन ने राजू की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक उछलकर रामदुलारी से टकराते हुए जा गिरी। घटना में राम दुलारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें