फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पिलाकर कार के पीछे बांधा दोस्त को, एक किलोमीटर घसीट मरा समझकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। एक शख्स ने शनिवार रात अपने दोस्त को शराब पिलाने के बाद कार में पीछे बांध दिया। लगभग एक किलोमीटर तक कार से घसीटने के बाद उसे मरा समझकर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुइयां के पास छोड़कर भाग गया। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और घायल काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) पिहानी चुंगी पर लोहा आदि बेचने की दुकान चलाते हैं। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी विमलेश राठौर टायर बेचने का काम करते हैं। बबलू और विमलेश के बीच गहरी दोस्ती है। बबलू के बेटे शिवम ने बताया कि विमलेश के कुछ रुपये शाहाबाद के एक व्यक्ति पर बाकी हैं। वहां तकादा करने विमलेश अपने साथ बबलू को भी ले गए थे। वापसी में शनिवार को बबलू अपनी ससुराल और बहन के घर भी विमलेश के साथ गए थे।
आरोप है कि विमलेश ने बबलू को शराब पिला दी। इसके बाद कार में पीछे बांधकर काफी दूर तक घसीटा और फिर वहीं छोड़कर चला गया। बबलू के घर न पहुंचने पर उन्हें तलाशते हुए परिजन पिहानी जा रहे थे। इस दौरान कुइयां के पास वह सड़क किनारे घायल मिले बबलू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर है। घटना की जानकारी पर सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके का जायजा लेने के बाद परिजन से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि शिवम की शिकायत पर विमलेश और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




घटना की वजह साफ नहीं, चर्चा में यह बात
घटना की वजह घायल के परिजन साफ तौर पर बता नहीं पा रहे हैं। दरअसल, बबलू और विमलेश बहुत पुराने और घनिष्ठ दोस्त हैं। चर्चा यह है कि विमलेश अपने बेटे की शादी बबलू की बेटी से करना चाहता था। इसकी बात भी चली थी लेकिन कुछ कारणों से बबलू ने इन्कार कर दिया था। कोतवाल एसएन सिंह बताते हैं कि अभी तक दोनों के बीच विवाद की यही एक बात सामने आई है। इससे इतर शराब के नशे में किस बात पर विवाद हुआ यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें