फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: न्यायालय में पेशी के बाद अवैध शस्त्र रखने का आरोपी चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गैर जमानती वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया एक आरोपी कलक्ट्रेट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुसपहा निवासी मनोज के खिलाफ वर्ष 2011 में अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। तमंचा बरामद होने के कारण तब उसे जेल भेजा गया था। मामला अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। पिछली कई तारीखों से वह न्यायालय में नहीं पहुंच रहा था। इसलिए न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। गैर जमानती वारंट जारी होने पर कासिमपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया था।
सिपाही विकास यादव और होमगार्ड किशोर कुमार के साथ मनोज को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया था। मनोज को न्यायालय में पेश करने के बाद औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में अभियोजन कार्यालय ले जाया गया था। इस दौरान सिपाही और होमगार्ड को चकमा देकर मनोज भाग निकला। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें