फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंजमुरादाबाद से नयागांव मार्ग के लिए शासन ने दिए 1.20 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने बरसात से पहले मार्गों को पूरा कराए जाने के लिए खजाना खोल दिया है। शासन ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो की तरफ से बनवाए जा रहे गंजमुरादाबाद-सरायं सुल्तान-दारूकुईया-नयागांव मार्ग के लिए दूसरी किस्त में 1.20 करोड़ रुपये दिए हैं। 12.34 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग को बनवाए जाने पर करीब 24.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्ग बन जाने से करीब 75 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

शासन ने गंजमुरादाबाद से नयागांव तक मार्ग बनवाए जाने के लिए पहली किस्त में एक करोड़, 57 लाख, 70 हजार रुपये दिए थे। अब दूसरी किस्त में एक करोड़, 20 लाख रुपये और दे दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिलने से मार्ग बनवाए जाने में तेजी आएगी। यह मार्ग करीब 40 साल से जर्जर है। मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों ने निर्माण कराए जाने की मांग की थी। शासन ने सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी। मार्ग बन जाने से करीब 75 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी होगी। इस मार्ग पर नयागांव, रौसा, दारुकुइया, हेरवल, लालपुर, भसूड़ा, नसीरपुर, तेरिया, भवानीपुर, भजनपूरवा, सराय सुल्तान, गंजजलालाबाद समेत करीब 50 गांव जुड़ते हैं।

मार्ग का भूमि पूजन कराते हुए काम भी शुरू कराया गया है। दूसरी किस्त मिलने की जानकारी है। रुपये मिलने से काम में तेजी आएगी। बरसात से पहले-पहले काम पूरा कराए जाने में आसानी होगी। -आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें