फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर दो बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में देरी पर की कार्रवाई
विज्ञापन

- बिलग्राम ईओ को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आमजन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। स्टार संदर्भ के निस्तारण में लापरवाही और देरी पर टड़ियावां और हरियावां के खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका परिषद बिलग्राम के ईओ नीलभ शाल्या को चेतावनी दी।
डीएम ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनता दर्शन में जनसुनवाई की। पात्रों को लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। समीक्षा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर ने जानकारी दी कि टड़ियावां, हरियावां बीडीओ और बिलग्राम ईओ के पास शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने करीब 40 दिन से अधिक समयावधि से लंबित शिकायतों पर हरियावां बीडीओ का कार्यभार देख रहे जिला प्रशिक्षण अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह और टड़ियावां बीडीओ का कार्यभार देख रहे भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें