फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा जीडीसी में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। परास्नातक के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है जो जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में शिक्षा की व्यवस्था है। स्नातक विज्ञान वर्ग में गणित में 180 और जीव विज्ञान में 180 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। वहीं वाणिज्य वर्ग में 180 सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।
परास्नातक के लिए गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदकोंं की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य निखिलेश शरण ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जो जुलाई तक जारी रहेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें