हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंढ़पुर में बीमार अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने सीएचसी कर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
ढोंढ़पुर निवासी श्यामबाबू (48) की सोमवार शाम सीने में दर्द होने से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। परिजनों का आरोप है कि जहां पर कर्मचारी ने इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।