सुनीलम फाउंडेशन व न्यू पाठक कृषि सेवा केंद्र के
तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 16 उत्साही लोगों ने
खून का महादान देकर न सिर्फ अनजानों से खून का अटूट रिश्ता कायम कर लिया और
इस बात को भी सिद्ध कर दिया कि जिले में भी दूसरों के लिए अपने लहू के
कतरे दान में देने वालों की भी कमी नहीं है।
फाउंडेशन के तत्वावधान में
मंगलवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान
को मानवता का फर्ज समझते हुए जिलेवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर
युवाओं में रक्तदान को लेकर काफी जोश दिखा एवं रक्तदान करने को वह काफी
लालायित दिखे।
पूरे दिन तक चले रक्तदान शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों ने
हिस्सा लेकर रक्तदान में भाग लिया। रक्तदान करने वालों में उदित मोहन पाठक,
सुनील पाठक, नीलम पाठक, डा. निकिता पाठक, आशीष बाजपेई, शुभम सिंह, श्याम
दीक्षित, प्रभाकर सिंह, महेंद्र तोमर, प्रभात सिंह, शिवकरन गुप्ता, संदीप
कुमार, सर्वेश कुमार एवं विमल शर्मा
थे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष उदित मोहन पाठक ने बताया कि इस संस्था का
उद्देश्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य में जागरूकता के लिए कार्य करना है एवं
समस्त लोगों को अपने पारिवारिक शुभ अवसरों पर रक्तदान करके पुण्य का
भागीदार बनना चाहिए। इस दिन की खास बात यह थी कि संस्थापक सुनील पाठक एवं
नीलम पाठक की शादी 25वीं साल गिरह भी है।
ब्लड बैंक टेक्नीशियन अकील खान ने
बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति हर तीन माह में
रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सीएमएस डा. आरके
गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी डा. एनपी श्रीवास्तव, वीके तिवारी, संदीप आदि
मौजूद थे।