संडीला। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को तहसीलदार न्यायिक के पेशकार का दायित्व वापस ले लिया है। बताया कि मोहम्मद तारिक की तैनाती माल बाबू के पद पर है। अब वह केवल अपने पटल का ही प्रभार देखेंगे।
तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायिक के पेशकार के खिलाफ कई दिन से मोर्चा खोल रखा था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि पेशकार द्वार अधिवक्ताओं से उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। अधिवक्ताओं ने पेशकार पर भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
पेशकार को हटाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता कई दिन से न्यायिक कार्योें का बहिष्कार कर रहे थे। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को मोहम्मद तारिक को तहसीलदार न्यायिक के पेशकार पद से हटा दिया है। बताया कि मोहम्मद तारिक की मूल तैनाती माल बाबू के पद पर है। अब वह अपने पटल का ही कार्यभार देखेंगे। बताया कि तहसीलदार न्यायिक के पद पर जल्द ही किसी की तैनाती की जाएगी।