फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियां गिनाने को साइकिल यात्रा

Sun, 22 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियाें एवं सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने को सपा कार्यालय से शनिवार को साइकिल यात्रा को रवाना किया गया। साइकिल यात्रा कई विस क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों के बीच सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी।
विज्ञापन


यात्रा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एमएलसी डा. अशोक बाजपेयी, सपा के प्रदेश सचिव डा. राजपाल कश्यप और जिलाध्यक्ष शराफत अली आदि द्वारा रवाना किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रत्नेश यादव ने कहा कि शहर भ्रमण के बाद साइकिल यात्रा शनिवार की रात में बालामऊ में ठहरने के बाद रविवार को संडीला को प्रस्थान करेगी।

इस मौके पर सपा ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रदेश सचिव विमल मिश्रा, सपा के जिला सचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, धीरज गुप्ता, सिंपल, बीरपाल सिंह आदि मौजूद थेे। सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि 23 मार्च को डा. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन लखनऊ में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें