फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों ने जम्मू से तलाशा लापता युवक, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। युवक के अपहरण व उसकी हत्या के आरोप से घिरे दो युवकों ने स्वयं जम्मू जाकर लापता चल रहे युवक को तलाशा और बुधवार की देर रात उसे लेकर कोतवाली पहुुंचे। युवक की मानसिक स्थित ठीक नहीं मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुदामऊ निवासी महादेव ने लगभग दो माह पूर्व एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका बेटा विनोद गांव के ही कुछ लोगों के साथ जम्मू में मेहनत मजदूरी करता था।
लॉकडाउन में उसके साथ काम करने वाले गांव के ही रेवती व उसकी पत्नी कैलाशा एवं सुनील निवासी ग्राम शाहपुर पवार थाना मल्लावां वापस आ गए, लेकिन बेटा वापस नहीं आया। न ही तब से उसका उसके बेटे से संपर्क हो सका है। इसके बाद महादेव ने इन दोनों युवकों पर बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। इधर, आरोपी युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपों से घिरे दोनों युवकों ने स्वयं ही लापता युवक को ढूंढने का बीड़ा उठाया। रेवती व सुनील लापता विनोद को तलाशने के लिए जम्मू जा पहुंचे।
खासी मशक्कत के बाद दोनों ने विनोद को जम्मू के जिला सांबा थाना टपियाल में तलाश कर लिया। विनोद को तलाश करने के बाद दोनों युवक बुधवार की देर शाम उसे लेकर थाने पहुंचे। बताया कि लॉकडाउन में विनोद वापस न आकर वहीं रुक गया था।
किसी तरह उसकी मानसिक स्थित खराब हो गई, जिसके चलते वह परिजनों से भी संपर्क नहीं कर सका। एसओ ने पिता महादेव व परिजनों को बुलाने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ सही जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें