फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-28- अवैध शस्त्रों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। मौके से पुलिस ने तीन अधबने और एक बना तमंचा बरामद किया है। अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक विवेेक कुमार मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नगला पत्तू में अवैध शस्त्र बनाने का कारोबार चल रहा है।
गुरुवार को पुलिस ने इसी सूचना पर मौके पर छापा डाल दिया। बहोरन निवासी ग्राम रमापुर थाना पाली और भगड़ू उर्फ बृजमोहन निवासी नगला पत्तू थाना पचदेवरा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक साथी हरि सेवक ग्राम रमापुर थाना पाली मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मौके से एक बना हुआ तमंचा और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

यहां से डाई मशीन, पांच किलो का आधा बांट, हथौड़ी, तीन रेती, चार आरी ब्लेड, एक आरी, तीन लोहे की रॉड, लकड़ी के गुटके, दो ट्रेगर गार्ड्र तीन ट्रेगर, तीन हैमर, तीन स्प्रिंग आदि बरामद किया गया है। खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकुल कुमार दुबे, दीवान विनोद मिश्रा, सिपाही रामनयन पांडेय, अखिलेश कुमार, निपुल चौधरी और किरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें