फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया मां की हत्या करने वाला बेटा

विज्ञापन
मां की हत्या करने वाला जितेंद्र पुलिस की हिरासत में। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुद्दई में खाना न बनाने पर मां की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली। गांव के चौकीदार की तहरीर पर युवक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खुद्दई निवासी रामवती (60) के पति सीताराम की मौत पांच वर्ष पहले बीमारी के कारण हो गई थी। वह इकलौते पुत्र जितेंद्र के साथ गांव से कुछ दूर स्थित खेत में बने मकान में रहती थी।
मंगलवार को खाना न देने पर जितेंद्र ने लाठी से पीट-पीटकर रामवती की हत्या की दी थी। पुलिस ने उसे मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजे जाने से पहले पुलिस ने जितेंद्र की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी को एक खेत से बरामद कर लिया। उधर दूसरी ओर मृतका की इकलौती पुत्री सावित्री पति मुनेश्वर के साथ गांव पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मुनेश्वर और सावित्री के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चकनाचूर हो गईं सिर की हड्डियां
सूत्रों के मुताबिक जितेंद्र ने मां रामवती पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रामवती के सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं थीं। रामवती के चेहरे पर भी लाठी के आठ निशान मिले हैं। चेहरे की तीन हड्डियां भी कई जगह से टूट गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें