शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा के निकट अतिक्रमण हटाने बुलडोजर संग निकले ईओ रविशंकर शुक्ला व नगर पालि?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए पालिका की टीम बुुधवार को सड़कों पर उतरी। टीम ने प्रमुख चौराहों के आसपास 50 मीटर दूरी तक अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वालों से 5400 रुपये जुर्माना वसूलकर उन्हें दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी है।
पालिका के ईओ रविशंकर शुक्ल ने शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहे, सिनेमा चौराहे और अन्य जगहों पर जाकर दुकानदारों से कहा कि शहर को साफ रखने की जरूरत है।
अनावश्यक जाम न लगे, इसके लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। दुकानदार और ठेला, गुमटी लगाने वाले जागरूक हों और चौराहों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखें। अभियान के दौरान चौराहों के इर्द गिर्द 50 मीटर तक अतिक्रमण हटवाया गया। धर्मशाला रोड और नुमाइश चौराहे से भी अतिक्रमण हटवाया गया।