फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्षेत्र पंचायत टड़ियावां में 1.40 करोड़ का नहीं मिला हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र पंचायत टड़ियावां की ओर से राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से कराए गए कार्यों में 1.40 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिला है। वर्ष 2020-2021 में कराए गए कार्यों और खर्च के ऑडिट में यह गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

लेखा परीक्षा विभाग की ओर से रिपोर्ट विभाग को क्षेत्र पंचायत के अधिकारियों को भेजी गई है। इसमें अभिलेख न मिलने पर वसूली की भी सिफारिश की गई है।
गांवों में कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों की भांति क्षेत्र पंचायतों को भी पंचायतीराज विभाग की ओर से राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से बजट जारी किया जाता है। कार्यों, खरीदारी, मानदेय आदि के भुगतान के ऑडिट की भी व्यवस्था है।
क्षेत्र पंचायत टड़ियावां में वर्ष 2020-2021 में किए गए भुगतान के ऑडिट में एक करोड़ 40 लाख 98 हजार 305 रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यों के सापेक्ष किए गए भुगतान के बिल-वाउचर, व्यय प्रमाणपत्र और कार्य पत्रावलियां आदि नहीं दिखाई गईं हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्रीय वित्त आयोग की मद में 70 लाख 94 हजार 741 रुपये का भुगतान किया गया है, लेकिन हिसाब-किताब नहीं मिला है। इन रुपयों का भुगतान अनिल सिंह एजेंसी ओर लक्ष्मी सिंह एजेंसी को 9 और 10 मार्च 2021 को किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य वित्त आयोग की मद से क्षेत्र पंचायत की ओर से वर्ष 2020-2021 में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर 68 लाख 36 हजार 489 रुपये का भुगतान किया गया है।
पोर्टल पर मिले विवरण में यह भुगतान भी नौ और 10 मार्च 2021 में दो दिन में ही अनिल एजेंसी, मां भगवती इलेक्ट्रानिक्स एजेंसी, रामजी ट्रेडर्स एजेंसी, लक्ष्मी एजेंसी फर्म को किया गया है। ऑडिट के समय न तो इन फर्म के बिल-वाउचर मिले और न ही आपूर्ति की सामग्री आदि की पत्रावलियां मिलीं।
सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग की ज्येष्ठ लेखा परीक्षक डॉ. रूबीना ने रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग और क्षेत्र पंचायत के अधिकारियों को भेज दी है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने रिपोर्ट में दी गई गड़बड़ी के निस्तारण के लिए रिपोर्ट टड़ियावां बीडीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें