सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर के निकट बिल्हौर-कटरा मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरगावां निवासी हीराराम (60)सोमवार दोपहर साइकिल से सवायजपुर बाजार जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर के पास स्थित वृंदावन चौराहे पर किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।
घटना में मौके पर ही हीराराम की मौत हो गई। बाजार में आए मिरगावां के अन्य ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर ली और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे सवायजपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद कय्यूम ने पंचनामा भरने के बाद शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।