फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां-अतरौली मार्ग पर सैर चौराहा के पास शुक्रवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के गांव लोहड़ताली निवासी सत्यराम (40) पंचायत राज विभाग के अधीन भैनगांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को वह भैनगांव से बाइक से गांव लौट रहा था।
रास्ते में कोथावां-अतरौली मार्ग पर सैर चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सत्यराम के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें