फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन जा रहे युवक की मध्य प्रदेश में हादसे में मौत, पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-38- मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ के कस्बा ब्यावरा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी कार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नए साल पर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे लोगों की कार में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि युवक का बहनोई, चचेरा भाई और तीन अन्य युवक घायल हो गए। हादसा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कस्बा ब्यावरा में हुआ है। घायलों का भोपाल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी योगेश (22) पुत्र सत्यपाल सिंह बुधवार की शाम चचेरे भाई विम्मू सिंह (23) पुत्र छोटे सिंह, बहनोई धर्मेंद्र (28) निवासी मुन्नेमियां चौराहा व दोस्त दीपू तिवारी (25) निवासी प्रगति नगर, विकास तिवारी (26) निवासी प्रगति नगर व आकाश गुप्ता (25) निवासी रेलवेगंज के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए कार से निकला था।
गुरुवार की सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कस्बा ब्यावरा के पास उनकी कार में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरा भाई विम्मू, बहनोई धर्मेंद्र, दीपू, विकास और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

योगेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मध्यप्रदेश रवाना हो गए। यहां मौजूद परिजनों ने बताया कि पिता सत्यपाल बैंक कर्मी हैं। योगेश तीन बहनों में अकेला था। बताया कि वह सीएसएन डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। परिजनों ने बताया कि परिजन देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

फोटो-39- योगेश की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें