अभाविप द्वारा संगठन के राष्ट्रीय आह्वान के क्रम में
नशा मुक्त, शुद्ध पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता लाने के
उद्देश्य से रैली निकाल कर लोगाें को जागरूक होने का संदेश दिया गया।
परिषद के जिला संयोजक अंशुमान मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा
गांधी भवन में एकत्र हुए और उसके बाद रैली का शुभारंभ किया गया।
इस मौके
पर संगठन के जिला प्रमुख डा. बीएस पांडेय, छात्रा प्रमुख डा शीला पांडेय,
जिला संयोजक अंशुमान मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष डा. देश दीपक ने लोगों से नशा
मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल
बनाते हुए पर्यावरण को शुद्ध रखने को हम सभी को पौधरोपण करने एवं जल संचयन
के प्रति सचेत रहना होगा।
गांधी भवन से शुरू हुई रैली नुमाइश चौराहा बड़ा
चौराहा सिनेमा चौराहा होते हुए शहर में निकाली गई। रैली में कई स्कूलों के
छात्रों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान संदीप शुक्ला, सिद्धार्थ मिश्रा,
उमापति, वैभव श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष धवन, आशुतोष चौहान, सत्यम
मिश्रा, रचना
शुक्ला, रीना गुप्ता, गीता यादव, विजय श्रीवास्तव, अतुल, अंकुर, संग्राम
सिंह, अर्जुन सिंह, राजीव शर्मा, विमल वर्मा, गंगा सागर, शरद बाजपेयी आदि
मौजूद थेे।