हरदोई। डीएम विवेक वार्ष्णेय के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्राें पर कराए गए निरीक्षण में बावन ब्लाक विद्यालय में शिक्षिका अनुपस्थित मिली। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकत्री और संकुल प्रभारी भी अनुपस्थित मिले। सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है।
निरीक्षण के दौरान बावन ब्लाक के प्राथमिक स्कूल बेहटी की सहायक अध्यापक अनीता यादव अनुपस्थित मिलीं। पता चला कि अनीता कई माह से गायब चल रही हैं। वह नियमित तौर से स्कूल भी नहीं आती हैं। इस पर बीएसए डा. मसीहुज्जमा ने अनीता यादव, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव, शंकुल प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है।
निरीक्षण के दौरान मल्लावां ब्लाक का आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिला। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रेमलता को निलंबित करते हुए सीडीपीओ संतोष और सुपरवाइजर अर्चना को लापरवाही बरतने पर प्रतिकू ल प्रविष्टि दी गई है।