आम आदमी पार्टी के जनपदीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में दिल्ली में पास हुए बजट की सराहना की। अध्यक्षता
करते हुए जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार में जो बजट
पास हुआ है, वह ऐतिहासिक है। इससे अन्य सरकारों को भी सबक लेना चाहिए तथा
आम जनता के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।
इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का
भी गठन किया गया, जिसमें मो. शादाब अली को नगर का सह प्रभारी के साथ नौ
सदस्यों को मनोनीत किया गया। हरदोई विस क्षेत्र प्रभारी मोहन लाल को बनाया
गया है। कोषाध्यक्ष विनय मिश्रा के स्थान पर सर्वसम्मति से नेपाल सिंह को
जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन के विस्तार के लिए ब्लाक स्तर एवं बूथ
स्तर पर नौजवानों की टीम को खड़ा करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस
मौके पर नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री, जिला सचिव नवजीत यादव, संगठन
संयोजक दीपक पटेल, विमलेश शर्मा, नेपाल सिंह, सोनू राजपूत, आबिद,
मुकेश वर्मा और ब्रजमोहन आदि मौजूद थे।