आठ माह का वेतन भुगतान कराने एवं स्वास्थ्य विभाग में
ही समायोजित कराने की मांग को लेकर हेल्थ वर्करों ने शुक्रवार को
कलक्ट्रेट ें जमकर प्रदर्शन किया तथा मुुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन
अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि
अन्यथा की स्थिति में लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य
होंगे। प्रदर्शन के दौरान हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी
मौर्या ने कहा कि हेल्थ वर्कर लंबे समय से समायोजन के लिए निरंतर मांग करते
आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह से इन संविदा कर्मचारियों का
वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच
गए हैं, परंतु इनके प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है और पांच जुलाई को 540
रिक्त पदों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के प्रशिक्षण के लिए परीक्षा
प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही है, जो निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष देश
दीपक द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन और पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी
जिलों के हेल्थ वर्कर मुख्यमंत्री तक अपना विरोध पहुंचा रहे हैं और न्याय
की गुहार लगा रहे हैं। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर गुहार की
जा चुकी है, पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
इस दौरान हेल्थ वर्करों
ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर
जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपकर कार्यवाई कराने की भी मांग की। इस
मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, आदर्श, अभय प्रकाश गौतम, मोहित, विनोद कुमार,
आदर्श तिवारी, अमित कुमार आदि मौजूद थेे।