फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए निकली युवती की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो-10- लक्ष्मी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुद्दपुरा गांव में शानिवार सुबह शौच के लिए निकली युवती तालाब में डूब गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुद्दपुरा गांव निवासी अनिल कुमार खेती करते हैं। उनकी पुत्री लक्ष्मी (25) अपनी मां रीता के साथ घर के कामों में हाथ बंटाती थी। अनिल के मुताबिक, गांव के पास ही एक गहरा तालाब है। उनकी पुत्री शनिवार सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो तलाश की गई।
इस दौरान तालाब के पास उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं। परिजनों को डूबने का संदेह हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लक्ष्मी की तलाश शुरु की। दो घंटे की तलाश के बाद युवती का शव खोज निकाला गया। लक्ष्मी एक भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें