फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयतगंज में रविवार सुबह शौच के लिए गया युवक तालाब में डूब गया।
विज्ञापन

दोपहर में गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया। रफैयतगंज निवासी जयपाल (45) मजदूरी करते थे। उनकी मां कमला के मुताबिक दिन में 11 बजे वह शौच के लिए मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब के किनारे गया था। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। तालाब के किनारे खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिलग्राम के राजघाट से गोताखोर बुलवाए। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे तालाब से जयपाल का शव बरामद हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और एक पुत्र है। कोतवाल अरविंद रॉय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें