फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ड्यूटी बदलने के कारण निलंबित हुए वरिष्ठ लिपिक, चालक की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते शुक्रवार की रात नशे में रोडवेज बस से सवारियां लेकर निकले चालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ लिपिक को भी निलंबित कर दिया गया है। दरअसल शुक्रवार रात रोडवेज बस चालक की ड्यूटी उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना वरिष्ठ लिपिक ने बदल दी थी। जिसकी ड्यूटी लगाई गई वह शराब पीकर बस लेकर निकला और आगे स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हरदोई डिपो की रोडवेज बस शाहजहांपुर से कानपुर के बीच चलती है। शुक्रवार रात यह बस लेकर वीरेश नाम का चालक सवारियों के साथ निकला था। नशे में उसने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इसके बाद बस लहरा दी थी। सवारियों ने हंगामा कर बस रुकवा ली थी। एआरएम मौके पर पहुंचे थे और दूसरे चालक की व्यवस्था कर यात्रियों को भेजा था।
इस मामले में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कार्रवाई की है। चालक वीरेश की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही वरिष्ठ लिपिक वि नोद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार रात बस ले जाने की ड़्यूटी संजय तिवारी नाम के चालक की थी, लेकिन ड्यूटी बदल दी गई। ड्यूटी बदलने की कोई वाजिब वजह भी नहीं बताई गई थी। इसी कारण वरिष्ठ लिपिक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें