फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लू और गर्मी के कारण भूसा खरीदने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। लू लग जाने और भीषण गर्मी के कारण एक युवक की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा निवासी अवधेश (35) बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे भूसा खरीदने के लिए घर से निकले थे। बाइक से वह फत्तेपुर गांव गए थे। गांव के अन्य मजदूर पिकअप डाला से भूसा भरने के लिए गए थे। फत्तेपुर गांव में पहुंचते ही अवधेश ने बाइक खड़ी की और गिर पड़े। अवधेश को मजदूरों ने चारपाई पर लिटाया और चेहरे पर पानी के छीटें मारे।
इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पिकअप डाला से उसे अस्पातल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक अवधेश की मौत हो गई। परिवार में पत्नी विमला, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। परिजनों ने लू लग जाने और भीषण गर्मी के कारण मौत होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि लू लगने से मौत की जानकारी परिजनों ने दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें