फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुताई करने वाले युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो- 02- कुशमेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में युवक ने बुधवार देर रात साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। पिता का कहना है कि युवक शराब का आदी था और बुधवार रात नशे में परिजनों से झगड़ा किया था।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी कुशमेश (30) पुताई का काम करते थे। पिता हरीश्चंद्र ने बताया कि बुधवार रात लगभग पौने 12 बजे कुशमेश घर आया। वह शराब के नशे में था। खाना खाने के बाद परिजनों से झगड़ा करने लगा। इस पर वह और अन्य परिजन कमरे से बाहर निकलकर दूसरी जगह बैठ गए। थोड़ी देर बाद उनका दूसरा बेटा उमेश घर गया तो कमरे में कुशमेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी उमेश ने बाहर बैठे परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक शराब का आदी था। परिजनों ने घटना काे लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें