फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन के यहां आए युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अमौना गांव में बहन के यहां आया युवक शनिवार सुबह गोमती नदी में डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोपहर के समय उसका शव खोज निकाला। शव देखकर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी सोनू (24) मजदूरी करते थे। पत्नी पम्मी ने बताया कि सोनू की बहन पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अमौना गांव में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर सोनू अमौना गांव गए थे। अमौना गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी निकली है। शनिवार सुबह अन्य लोगों के साथ सोनू नदी में नहाने गए थे।
नहाने के दौरान सोनू गहरे पानी में चले गए, वह डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोपहर के समय सोनू का शव खोज निकाला। सोनू के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें