फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती के साथ होटल में पहुंचे युवक को भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
भीड़ द्वारा पीटे गए घायल युवक से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
अतरौली के रामघाट रोड पर एक होटल में बुधवार शाम को युवती के साथ आए दूसरे समुदाय के युवक को भीड़ ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप था कि युवक अलग अलग लड़कियों को लेकर आए दिन इस होटल में आता है। पुलिस युवक को हमला कर घायल करने वाले लोगों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन



बुधवार को पैंठ चौराहा व अवंतीबाई चौराहा के बीच एक होटल में युवक एक युवती को लेकर पहुंचे तो वहां कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने होटल के संचालक से कहासुनी की तो उक्त युवक बाहर आ गया और युवती उसी वक्त वहां से चली गई लेकिन युवक को पब्लिक ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली, इससे वह लहूलुहान हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच भीड़ के लोग मौके से तितर-बितर हो गए। हिंदू रक्षा दल के नेता संजय आर्य ने कहा कि समुदाय विशेष के कुछ युवक झूठे प्यार का झांसा युवतियों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे लव जेहादियों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध रूप से संचालित होटलों पर भी सख्ती की जाए।
विज्ञापन



होटल में युवक को पीटे जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सत्यता जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें