फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरिगवां में युवक ने रविवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

भरिगवां निवासी शिवम (23) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। बीते 13 अप्रैल को वह गांव आए थे। पिता नंदलाल ने बताया कि रविवार सुबह काफी देर तक शिवम घर से बाहर नहीं निकला। इस पर दादी जशोदा ने कमरे में जाकर दस्तक दी। काेई जवाब न मिलने पर उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण आ गए। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शिवम साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
आनन फानन उसे फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर परिजनों से जानकारी ली। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए हैं। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें