फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भांजे की शादी में बेटे के साथ जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। भांजे की शादी में शामिल होने बेटे के साथ जा रही महिला रविवार सुबह बाइक से गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें सवायजपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के निकारी निवासी सुरेंद्र पाल की बहन का घर फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगलादमो में है। सुरेंद्र ने बताया कि उनके भांजे गोविंद की शादी रविवार को थी। पीला पहनाने के लिए पत्नी शिवरानी उर्फ गुनी (48) पुत्र कमलेंद्र (18) के साथ बाइक से भांजे के गांव जा रही थीं।
खितौली के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विसलेन पर बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने पर शिवरानी सिर के बल सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोटें आने पर उन्हें सवायजपुर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने के कारण शिवरानी की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें