फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इन्वर्टर का तार सही कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
दिवंगत अतुल सिंह।
विज्ञापन
हरदोई। इन्वर्टर का तार सही कर रहे घोसार निवासी युवक को करंट लग गया। परिजन उसे लेकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसार निवासी अतुल सिंह (32) की बिलग्राम चुंगी के पास बख्तावरपुरवा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। उनके पिता अभिमान सिंह के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बिजली चली गई। इस दौरान इन्वर्टर काम नहीं कर रहा था।
अतुल इन्वर्टर का तार सही करने पहुंचे। वह तार सही कर रहे थे। अचानक बिजली आ गई। इससे उन्हें करंट लग गया। परिजन उनको लेकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें