फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
फोटो-11- गणेश राय। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। मां की मौत की जानकारी पर गांव जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर करना रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम हुई। शव के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के थाना अहिरौली बाजार के गांव तेंदुरिया विशुनपुर निवासी गणेश राय (40) पंजाब की एक गत्ता फैक्टरी में काम करते थे। पिता रामविलास के मुताबिक, गणेश की मां सिंगारी देवी की शनिवार दोपहर मौत हो गई थी। गणेश को सूचना दी गई। गणेश मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजरानी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ से उन्हें कुशीनगर के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी।
पिता के मुताबिक, करना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी के दरवाजे पर खड़े गणेश का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। शव के पास से मोबाइल, आधार कार्ड और मृतक का बैग मिला। परिवार में पत्नी मीरा, एक पुत्र राज, दो पुत्रियां नंदिनी और आर्या हैं। एसओ जीआरपी पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने यहीं मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें