फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ युवक करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला गर्भवती है। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। उसने अपनी बेटी की शादी कर दी थी।
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिपत होने के कारण ससुरालीजन उसे वापस घर छोड़ गए और फिर नहीं ले गए। महिला ने बताया कि उसके बेटे गांव के पुराने मकान में रहते हैं। वह अपनी विवाहित बेटी के साथ गांव में पतवार की झोपड़ी बनाकर रहती है। बताया कि वह दिन में चारा लेने चली जाती थी। इसी का फायदा उठाकर मल्लाहनपुरवा निवासी जय सिंह उसकी पुत्री से दुष्कर्म करता रहा। बीती 14 अगस्त की शाम महिला ने जय सिंह को पकड़ लिया। इस पर जय सिंह ने कहा कि वह शादी कर लेगा। अब शादी करने से मना कर रहा है। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें