फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहाते समय गर्रा नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के सरॉय राघौ गांव के पास से निकली गर्रा नदी में डूबकर एक युवक की शनिवार दोपहर मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

रमपुरा निवासी गौरव (18) खेती के काम में परिजन का हाथ बंटाते थे। चाचा अनुराग ने बताया कि गौरव शनिवार सुबह बैलगाड़ी से चारा लेकर सरॉय राघौ गोशाला गए थे। गांव के श्यामू, कृपाल, अर्पित सहित पांच लोग उनके साथ गए थे। गोशाला में चारा उतारने के बाद यह लोग पास से निकली गर्रा नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान गौरव गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख साथ में नहा रहे साथियों ने शोर मचाया।
आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए और गर्रा नदी में छलांग लगा दी। इस बीच कुछ नाविक भी आ गए। सबने मशक्कत कर गौरव को गहरे पानी से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में माता-पिता और छोटा भाई सौरभ है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। डूबने के कारण गौरव की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें