फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हादसे में युवक की मौत पिता समेत दो घायल

Thu, 02 Jan 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। राघौपुर रोड पर ठठिया गांव के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवा युवक के पिता और फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कन्नौज जनपद के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के असही आट गांव निवासी अखिलेश (22) के पिता चंद्रपाल का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिसके चलते वह बुधवार की शाम को घर से बिना बताए अपने बहनोई राघौपुर निवासी उमाशंकर के घर चले गए। बृहस्पतिवार को दोपहर में अखिलेश अपने फूफा खुर्दा मदारपुर निवासी विजयभान (55) को साथ लेकर बाइक से पिता को लेने राघौपुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से दोनों चंद्रपाल को सलेमपुर गांव में दवा दिलवाने गए थे। शाम करीब 7 बजे तीनों लोग बाइक से राघौपुर जा रहे थे।
मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर ठठिया गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अखिलेश की मौत हो गई, जबकि चंद्रपाल व विजयभान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें