फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मधुमक्खियों के हमले से पेड़ से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज के दौलतयापुर निवासी युवक की प्रयागराज में पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह फाफामऊ में बीते मंगलवार को शहद निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा था और मधुमिक्खयों ने उस पर हमला कर दिया। शव गांव आने पर पुलिस को जानकारी हुई।
विज्ञापन

माधौंगज थाना क्षेत्र के दौलतयारपुर निवासी आशू (35) कबाड़ का काम करते थे। वह परिवार के साथ पिछले कुछ सालों से प्रयागराज के फाफामऊ कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। वहां अलग मकान में उनके चाचा विनोद के साथ उनके साथी बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खनौली निवासी राहुल, मलिहाबाद थाना क्षेत्र के धौरा निवासी दिनेश व सांडी नगर निवासी विजय भी रहते हैं। ये चारों मधुमक्खियों का शहद निकालने का काम करते हैं।
विनोद के मुताबिक आशू मकान से कुछ दूर पड़िला गांव में पीपल के पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता देखकर आया था। उसी से शहद निकालने के लिए मंगलवार को आशू के साथ विनोद, राहुल, दिनेश व विजय गए थे। पेड़ पर आशू चढ़ गया। छत्ते के पास पहुंचने पर अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पेड़ से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी रिंकी पिकअप से शव लेकर बुधवार को दौलयारपुर आ गई। यहां मृतक की बुआ तारा ने मौत के हालात पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरा। मृतक के परिवार में पत्नी व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें