फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नयागांव में दोस्त के यहां दावत खाने के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव तालाब से बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के सहोरिया बुजुर्ग ग्राम के मजरा नयागांव निवासी रामशंकर (40) मजदूरी करते थे। शनिवार दोपहर उन्होंने गांव निवासी अपने दोस्त मुंशी गाजी के पुत्र की शादी में दावत खाई। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर पूरब दिशा की ओर तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
मृतक सात भाई-बहनोंं में सबसे छोटा था। बड़े भाई इंद्रजीत ने बताया कि 15 साल पहले रामशंकर की पत्नी कुसुमा अपने एक पुत्र व एक पुत्री के साथ उन्हें छोड़कर चली गई थी। उसने पड़ोसी गांव कछौना थाना क्षेत्र के बड़ैयाखेड़ा के रहने वाले एक युवक के साथ दूसरी शादी कर ली। तब से रामशंकर अकेले ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें