फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्षतिग्रस्त गलियां, जलभराव और लटकते बिजली के तारों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के वार्ड संख्या-16 मोहल्ला आलू थोक दक्षिणी के लोगों काे गर्मियों में भी जलभराव से होकर निकलना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग और मकान के दरवाजों व गेट तक लटकते बिजली के तारों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के सबसे पुराने मोहल्ला आलू थोक के लोगों को बेहतर विकास की दरकार है। वार्ड की आबादी 14,000 होगी और करीब 3,900 मतदाता हैं। आलू थोक मोहल्ला बड़ा होने से आलू थोक दक्षिणी के नाम से ही वार्ड का गठन किया गया। मोहल्ला में बिजली लाइन और खंभों की स्थिति बेहद दयनीय है। कई गलियों में तो बिजली के खंभे ही नहीं हैं। बिजली के केबल मकानों के छज्जों और रस्सियों के सहारे से टिके हुए हैं। लटकते बिजली के तारों से लोगों के घरों के दरवाजे और गेट तक खुलने में दिक्कतें होने लगती हैं।
विभाग की ओर से काम न कराए जाने पर लटकते तारों से बचने के लिए लोगों ने दीवारों में हुक आदि लगाकर समस्या का समाधान किया है। बाबा मंदिर चौराहे पर ही जलभराव है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई गलियाें में अभी भी खड़ंजा लगा है और क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों के साथ ही हादसों की आशंका भी रहती है। प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है। एक तो बिजली के खंभे नहीं हैं और जहां हैं वहां जर्जर होने के कारण उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। इससे मोहल्ले के बड़े भाग में अंधेरा रहता है। नालियां भी खुली हैं, जिससे गलियों में आवागमन के समय लोगों को गिरने का भय रहता है।
विज्ञापन

-

आलू थोक निवासी विशाल ने बताया कि बिजली के खंभे न लगे होने से तारों के लटकने से हादसा की आशंका रहती है। तार नीचे लटक रहे हैं, कई बार तो मकान के गेट में छू जाते हैं, जिससे करंट की आशंका रहती है।


मोहल्ला निवासी योगेश चंद्र ने बताया कि आलू थोक में लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए अभी कई काम कराए जाने बाकी हैं। काम न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गलियों में खड़ंजा लगा है और क्षतिग्रस्त होने के कारण दिक्कतें होती हैं, जबकि गलियों को आरसीसी बनवाया जाना चाहिए।
-

सुनील गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में मुख्य मार्ग ही क्षतिग्रस्त हैं और जलभराव के कारण लोगों के लिए समस्या है। ऐसे ही अंदर की गलियां भी क्षतिग्रस्त हैं।


बलराम ने बताया कि पुराना मोहल्ला होने के कारण यहां पर अधिक विकास कराया जाना चाहिए, लेकिन लोगों की सुविधा और सहूलियत से जुड़े कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


वार्ड संख्या-16 आलू थोक दक्षिणी के सभासद धर्मरुचि सिंह ने बताया कि मोहल्ले में करीब एक दर्जन से अधिक बिजली के खंभे जर्जर हो गए हैं। कई गलियों में बिजली के तार लटक रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था और नालियों पर पटरा आदि नहीं हैं। इन कामों को कराए जाने के लिए नगर पालिका के साथ ही प्रशासन और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को जानकारी दी जा चुकी है, पर काम अभी नहीं हो पाया। इससे लोगों को दिक्कतें हैं, उनके निराकरण के लिए वह प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें