भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव का ही श्याम पाल शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस कारण युवती की यूट्रस में इंफेक्शन हो गया। इंफेक्शन हो जाने का पता चलने पर युवक ही उसे लखनऊ के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां चिकित्सक ने इलाज लंबा चलने की बात कही। आरोप है कि इसी कारण श्याम पाल ने शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।