फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घिसटते हुए डीएम के चैंबर में घुसी महिला, ट्राईसाइकिल पर सवार होकर निकली बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम के जनता दर्शन में घिसटते हुए आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग करने पहुंची महिला को देखकर डीएम पसीज गए। जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलाकर महिला को ट्राईसाइकिल दिलवाई। साथ ही बीडीओ अहिरोरी से पात्रता जांच कर आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


अहिरोरी विकास खंड के भगवानपुरवा मजरा जलालपुर निवासी राम सुखी निशक्त हैं। राम सुखी का दावा है कि उनके पास पक्का मकान नहीं है। पन्नी डालकर वह किसी तरह गुजर बसर कर रही हैं। सोमवार को वह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ दिलाने के लिए गुहार लगाने पहुंचीं। जनता दर्शन कार्यक्रम में वह डीएम के कक्ष में घिसटते हुए पहुंचीं तो डीएम ने उनसे समस्या पूछी। निशक्त होने के बाद भी ट्राईसाइकिल न होने की जानकारी देते हुए राम सुखी ने आवास दिलाने की मांग की।
इस पर डीएम ने वर्चुअली जनता दर्शन से जुड़ी अहिरोरी की बीडीओ काजल को पात्रता जांचने और पात्र होने पर आवास दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को ट्राईसाइकिल समेत मौके पर आने को कहा। डीएम ने सीडीओ सौम्या गुरूरानी की मौजूदगी में ट्राईसाइकिल राम सुखी को सौंपी और उनसे ट्राईसाइकिल चलाकर दिखाने को कहा। डीएम ने भरोसा दिलाया कि पात्र होंगी तो आवास भी जरूर मिलेगा। राम सुखी और उसके साथ आईं उनकी बहन ज्ञानवती ने कहा कि डीएम से मिलना सफल हो गया। कम से कम एक समस्या तो फौरन ही दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें