फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला मार्ग पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी गुड्डन (42) पुत्र ब्रह्मदीन खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी सोनी के अलावा दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार वह बिना बताए घर से निकला था। देर रात बिलग्राम रहुला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजरे राहगीरों ने उसे सड़क के किनारे पड़ा देखा। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलनेे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। नशे में होने के कारण हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें