फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मानसिक बीमार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर बुधवार की रात सड़क किनारे पैदल जा रहे मानसिक बीमार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। शव सड़क पर पड़े होने के कारण रात भर वाहन गुजरने से शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगावां गांव में विगत कई वर्षों से (50) वर्षीय मानसिक बीमार अधेड़ रह रहा है। वह गांव में खाना मांगकर पेट पालता था। दिनभर सड़क के किनारे भटकता रहता था। बुधवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। बीच सड़क पर शव के ऊपर से रातभर वाहन गुजरते रहे। जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि अधेड़ मानसिक रूप से बीमार था। रात में किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बताया कि शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

दबंगों पर नाली का पानी बंद करने का आरोप
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भगहर निवासी राजेश पुत्र रामरुप दीक्षित ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मकान की नाली का पानी पास में स्थित तालाब में जाता है। पिछले कई महीनों से पड़ोस के कुछ लोग तालाब पाट कर उसकी नाली का रास्ता बंद कर रहे हैं। पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें