फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार चाचा भतीजे को ट्रॉला ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

विज्ञापन
फोटो-33-मनोज। स्रोत परिजन
विज्ञापन
सवायजपुर। चाचा के साथ रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे युवक को ट्रॉला ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। घटना सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के रंटपुरा निवासी मनोज (24) खेती करता था। चाचा मनफूल के मुताबिक उनकी एक रिश्तेदारी रूपापुर में है। एक रिश्तेदार बीमार हैं। उन्हें देखने के लिए मनफूल बाइक से मनोज के साथ जा रहे थे। बाइक मनोज चला रहा था। मनफूल ने बताया कि सवायजपुर खसौरा मार्ग पर चौधरियापुर के पास ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच उधर से निकली यूपी 112 की पीआरवी ने उसे सवायजपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनफूल को चोट नहीं आई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाले ट्रॉला और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-33-मनोज। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें