फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मारपीट के मामले में दोनों पक्ष से कुल नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के गांव मवइयादाना और सारीपुर हीरालाल पास-पास हैं। शनिवार शाम दोनों गांव के लोगों में मवइयादाना चौराहे पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

ग्राम काईमऊ के मजरा मवइयादाना निवासी कमलेश ने रविवार दोपहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि सारीपुर हीरालाल गांव निवासी सगे भाई तौकीर अहमद, कबीर, आदिल और नफीस मवइयादाना चौराहे पर आए। आरोपी उनको और गांव निवासी नितेश को जातिसूचक गाली देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।
दूसरे पक्ष से सारीपुर हीरालाल गांव निवासी तौकीर अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बच्चों के झगड़े के संबंध में मवईयादाना निवासी पिंकू, नरेश, कमलेश, वीरेंद्र और पप्पू मवइदाना चौराहे पर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने सारीपुर हीरालाल गांव निवासी तनवीर और नोमान को पीट दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें