फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हन्नपसिगवां गांव में तारा तालाब के पास दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। खासकर गन्ना किसानों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो गए हैं। बाघ की आहट से गन्ना फसल की कटाई का काम भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार शाम बाघ ने ठिकाना बदला और हन्नपसिगवां गांव स्थित तारा तालाब के पास के पनाह ली है। तारा तालाब के पास बाघ के पग चिह्न मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ ने अपना रुख अब पिहानी क्षेत्र के अंदरूनी गांवों की तरफ किया है। निवर्तमान प्रधान अवनेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ को तारा तालाब के पास घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा है। बाघ की हरकतों को लखीमपुर खीरी वन विभाग की टीम के ड्रोन कैमरे में भी कैद हुई हैं। तालाब के पास उसके पग चिह्नों के निशान भी मिले हैं।
शाम से ही हन्नपसिगवां गांव के लोगों में दहशत है। लोगों में अपने मवेशियों को बाहर बांधना छोड़ दिया है। आग आदि जलाकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। डिप्टी रेंजर ने बताया कि ड्रोन से बाघ के इस क्षेत्र में आने का पता चला है। गांव वालों को सचेत कर दिया गया है। पिहानी वन रेंज की टीम वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या की अगुवाई में बाघ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें