फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडी पक्षी विहार में पक्षियों की बीट का लिया गया नमूना

विज्ञापन
फोटो-21-सांडी पक्षी विहार में पक्षियों की बीट का नमूना लेते पशु चिकित्सक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। सांडी के पक्षी विहार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने प्रवासी पक्षियों के बीट के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

कई राज्यों में इन दिनों बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए जिले में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। आमतौर पर बर्ड फ्लू प्रवासी पक्षियों से फैलता है।
जिले में सिर्फ पक्षी विहार में ही प्रवासी पक्षी आते हैं। इसको देखते हुए सांडी पक्षी विहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय टीम के साथ पक्षी विहार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रवासी पक्षियों के बीट के नमूने लिए हैं। इसके अलावा सीएचसी सांडी के अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें