फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, छह घायल

विज्ञापन
पलटी पड़ी बस और मौजूद लोग। 
विज्ञापन
बिलग्राम। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के हरदोई मार्ग पर स्थित अंडरपास के निकट सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस सवार छह यात्री घायल हो गए। घटना के समय बस में 20 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हरदोई से बिलग्राम होकर उन्नाव के लिए जाने वाली प्राइवेट बस शुक्रवार शाम हरदोई से उन्नाव जा रही थी। हरदोई रोड पर स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी महजबी (35) और उसकी पुत्री कुलसुम (7), गुरौली निवासी राम किशोर और उनकी पत्नी रामश्री, सुल्हाड़ा निवासी राधेश्याम (31) और हरदोई के चंदीपुरवा निवासी मंजू सिंह (45) घायल हो गईं। घटना की जानकारी पर तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाल अरविंद रॉय मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें