फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी से मोबाइल पर विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के पेंग में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक के भाई का दावा है कि मायके में रह रही पत्नी से करवा चौथ पर आने जाने को लेकर फोन पर विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

पेंग निवासी संजय गुप्ता (32) पानीपत में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। 15 दिन पहले वह गांव आए थे। उनकी ससुराल लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में है। पत्नी सोनम चार साल के बेटे मानव के साथ कुछ दिनों से मायके में ही थी। भाई विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह चाय देने के लिए संजय के कमरे में गए थे। इस दौरान उन्होंने संजय का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विनोद का कहना है कि संजय की पत्नी सोनम ज्यादातर मायके में रहती थीं। बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर आने जाने को लेकर बुधवार रात संजय का मोबाइल पर पत्नी से विवाद हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण संजय ने खुदकुशी की है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें